
सीएसआईआर मद्रास कॉम्प्लेक्स पुस्तकालय (सीएमसीएल) सीएसआईआर की पाँच राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं के क्षेत्रीय केन्द्रों का केन्द्रीय पुस्तकालय है।
- केन्द्रीय विद्युत रसायन अनुसंधान संस्थान (सिक्री), कारैकुडी
- केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी), पिलानी
- केन्द्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ), चण्डीगढ़
- राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी), नागपुर
- राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर
इस पुस्तकालय द्वारा अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास कार्य में लगे हुए वैज्ञानिकों को विशिष्ट जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, चेन्नै और इसके आसपास स्थित अन्य अनुसंधान संस्थानों और औद्योगिक स्थापनों के अनुसंधान छात्रों और प्रशिक्षार्थियों को आवश्यक सूचनाएँ प्रदान करने का कार्य भी किया जा रहा है।
सीएमसी पुस्तकालय का कुल क्षेत्रफल 450 वर्ग मीटर है जिसमें 150 वर्ग मीटर में वाचनालय और 150 वर्ग मीटर में भंडार स्थान है।
सीएमसी पुस्तकालय में विज्ञान और प्रौद्योगिक विषयों पर प्रकाशित सभी नई पुस्तकों के अलावा संदर्भ पुस्तकें और पत्रिकाएँ उपलब्ध हैं।
पुस्तकालय में उपलब्ध नई पुस्तकों एवं पत्रिकाओं की संख्या निम्नानुसार है:
पुस्तकें : 15877
बेक वॉल्यूम : 9853
सब्सक्राइब्ड पत्रिकाएँ : 25
पुस्तकालय के कार्यों में सी.ए.एस., आई.एल.एल., संदर्भ ग्रंथ सूची, संदर्भ सेवा और रिप्रोग्राफी सेवा सेर्वीस शामिल है। यहाँ दस्तावेजों को एएलए नियमों के अनुसार सूचीबद्ध किया गया है और यूडीसी का उपयोग करके वर्गीकृत किया गया है। नई पुस्तकों और पत्रिकाओं की सूची वार्षिक स्तर पर प्रकाशित की जाती है। पुस्तकालय का उपयोग करने वाले पंजीकृत व्यक्तियों की संख्या 600 है। प्रतिदिन परिचालित दस्तावेजों की संख्या लगभग 25 हैं।
कार्य समय: (सोमवार से शुक्रवार तक)
अध्ययन और संदर्भ के लिए: प्रात: 9 बजे से सायं 5.30 बजे तक
निर्गम/वापसी : प्रात: 9.30 बजे से सायं 5 बजे तक
मेसर्स ऑटोलिब सॉफ्टवेयर सिस्टम, चेन्नै द्वारा पुस्तकालय का ऑटोमेशन किया गया है।