रोजमर्रा की जिंदगी में प्लास्टिक का उपयोग बढ़ रहा है। अनुपचारित प्लास्टिक कचरा पर्यावरण, पारिस्थितिकी और सार्वजनिक स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुँचा रहा है। इस प्रकार, प्रयुक्त प्लास्टिक का पुनर्चक्रण महत्व प्राप्त कर रहा है और एक महान प्रौद्योगिकीय और सामाजिक विषय बन गया है। वर्तमान में भारत में, अधिकांश प्लास्टिक कचरे को मैनुअल रूप से वर्गीकृत किया जा रहा है और बहुत कम मूल्य के कच्चे माल में पुनर्नवीनीकरण किया जा रहा है। मैनुअल प्रक्रिया अस्वास्थ्यकर है तथा व्यक्तिपरक और मैनुअल त्रुटियों के लिए प्रवण है। समस्या के महत्व को महसूस करते हुए, एक निकटवर्ती इन्फ्रारेड (NIR) स्पेक्ट्रोस्कोपी आधारित प्लास्टिक अपशिष्ट छँटाई प्रणाली विकसित की गई है।
प्रणाली पाँच प्रकार के प्लास्टिक अर्थात् पॉली-इथीलीन-टेराप्थलेट (PET), पॉली-प्रोपिलीन (PP), पॉली-विनिल-क्लोराइड (PVC), पॉली-स्टिरीन (PS) और पॉली-इथीलीन (PE) को एक कन्वेयर में ले जाकर प्लास्टिक अपशिष्ट की छँटाई करती है। प्रणाली कुशल पुनर्चक्रण के लिए अलग-अलग मूल्य वर्धित बहुलक अंशों में अपशिष्ट प्लास्टिक को अलग करने के लिए उपयोगी है। पुनर्चक्रम के लिए ठोस प्लास्टिक अपशिष्ट के आसान प्रबंधन में सहायता देना। प्रयोगशाला प्रोटोटाइप विकसित और प्रदर्शित किए गए। व्यावसायीकरण के लिए प्रौद्योगिकी को दो उद्यमियों को हस्तांतरित किया गया है।
मुख्य तकनीकी विशेषताएँ
- निकटवर्ती अवरक्त स्पेक्ट्रोस्कोपी और केमोमेट्रिक तकनीक पर आधारित
- वास्तवित समय, गैर-विध्वंसकारी और अपशिष्ट प्लास्टिक की तीव्र छँटाई
- कन्वेयर में ले जाकर प्लास्टिक की छँटाई
- प्लास्टिक के पाँच प्रकार अर्थात् पॉली-इथीलीन-टेराप्थलेट (PET), पॉली-प्रोपिलीन (PP), पॉली-विनिल-क्लोराइड (PVC), पॉली-स्टिरीन (PS) और पॉली-इथीलीन (PE) की छँटाई
- प्लास्टिक का सटीक वर्गीकरण (PET सामग्री के लिए करीब 100%)
- प्रति मिनट में लगभग 100 प्लास्टिक सामग्रियों अथवा प्रतिदिन लगभग 4 टन प्लास्टिक को छाँटने की क्षमता
- दूरवर्ती, सुरक्षित संचालन और मॉनीटरिंग के लिए वायरलेस इंटरफेस के साथ एम्बेडेड हार्डवेयर
- स्वचालित, खुले स्रोत हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का उपयोग करके कम लागत प्रणाली
- उपयोगकर्ता अनुकूल ग्राफिकल यूजर इंटरफेस
प्रतिस्पर्धी सुविधाएँ
- स्वचालित, प्लास्टिक के 5 प्रकारों की ऑन-लाइन छँटाई
- कम लागत वाले एम्बेडेड हार्डवेयर और खुले स्रोत सॉफ्टवेयर पर कार्यान्वित